एमडी न्यूज़ समाचार बहुआ यामी चैनल
सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की स्पेशल रिपोर्ट
आज माननीय सांसद मोहिबुल्लाह नदवी जी के कैंप कार्यालय प्रानपुर रोड तोप खाने पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी का जन्मदिन मनाया गया इस अवसर पर सांसद मोहिबुल्लाह नदवी जी के मीडिया प्रभारी महबूब अली पाशा एडवोकेट ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव नेताजी की जीवन शैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव जी का जन्म 22 नवंबर 1939 को एक साधारण परिवार में हुआ मुलायम सिंह यादव जी ने पहले टीचर के रूप में बच्चों को अपना योगदान दिया फिर अध्यापक की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए और सन 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना कर उत्तर प्रदेश व देश की जनता के लिए काम किया स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी को लोग धरतीपुत्र के नाम से पुकारते थे मुलायम सिंह यादव जी ने हमेशा दबे कुचले गरीब वर्गों के उत्थान के लिए काम किया और सभी वर्गों को एक साथ लेकर चले स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे तथा एक बार केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री भी रहे उन्हें कई बार सम्मानित किया गया तथा मुलायम सिंह जी की मृत्यु हो जाने के बाद 26 जनवरी 2023 को राष्ट्रपति जी ने पद्म भूषण से सम्मानित किया इस दौरान शाहबाद विधानसभा अध्यक्ष बदन सिंह यादव अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव राम बहादुर सागर अनीता यादव मौलाना रफी नूरी याकूब खान युवा नेता अनस खान नासिर शेख आसिफ अली जुबेर अहमद जमील सैफी डॉक्टर मकतब अहमद डॉक्टर आजम मसरूर नरेश यादव आदि लोग शामिल रहे

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed