MD News बहुआयामी सामाचार चैनल
रिपोर्टिंग इंचार्ज फतेहपुर
रवि रावत जनपद (बाराबंकी)

बाराबंकी। फतेहपुर मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के दोहाई गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पाँच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में —
उत्कर्ष उर्फ मन्ना (पुत्र महेन्द्र वर्मा), धर्मेंद्र कुमार उर्फ मुंडी (पुत्र मृत्युंजय वर्मा), अमिता वर्मा, सुनीता वर्मा और सर्वेश वर्मा शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम दोहाई, थाना मोहम्मदपुर खाला के निवासी हैं।
घटना कैसे हुई?
पीड़ित के भाई अवधेश कुमार की तहरीर के अनुसार, उनका भाई शैलेंद्र वर्मा मंदिर के पास खड़ा था, तभी विपक्षी पक्ष के लोगों ने डंडे, लाठी, सरिया और वांका से अचानक हमला कर दिया।
हमले में शैलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वर्तमान में शैलेंद्र का इलाज जारी है।
पुलिस की कार्रवाई
थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने तहरीर और प्रारंभिक जांच के आधार पर सभी नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर विविध धाराओं में कार्रवाई की और जेल भेज दिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।
