लेखपाल की थाने में पिटाई ,छोड़ने के नाम पर मांगे पर 50 हजार रुपए बतौर पिटाई मेनताना।
रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं

आरोप,लेखपाल साहब ने अपने आप को रिटायर्ड फौजी बताया।पुलिस बोली शराब के नशे में थे।मिली जानकारी के अनुसार कुंवर गांव में तैनात लेखपाल बृजेश कुमार यादव ,मंगल बार को पड़ौवा गांव में बी एल ओ का काम निपटा कर आ रहे थे।तभी रस्ते में मंडी समिति के पास उनके खेत में मिट्टी का भराव हो रहा था।उन्होंने बताया कि की दो सिपाहियों ने मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली को रोका लेखपाल ने उन्हें बताया कि परमिशन है।लेकिन इसके बावजूद भी सिपाही उन्हें मंडी समिति पुलिस चौकी ले गए।और वहां लेखपाल के साथ मारपीट की बाद में उन्हें सिविल लाइंस थाने लाया गया।आरोप है कि थाने से छोड़ने के नाम पर उनसे पचास हजार रुपए की रिस्पत मांगी गई।और उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया।इसके बाद पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में मेडिकल लीगल जांच के लिए ले गई।लेखपाल का कहना है कि जांच में उन्हें शराब का सेवन किए हुए दिखाया गया है।सच क्या है यह जांच का विषय है।
