कर्मचारियों का अपमान और उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं-राम अधार पाल

बस्ती । कलेक्टेªट परिसर स्थित कर्मचारी संघ भवन के परिसर में ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन चुनाव अधिकारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल की देखरेख में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में वक्ताओं ने पुरानी पेंशन बहाली, जनपद स्तरीय समस्याओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। दूसरे सत्र में सर्व सम्मत से अमरनाथ गौतम तीसरी बार अध्यक्ष घोषित किये गये। इसी कड़ी में सुनील दूबे संरक्षक, कसुमलता सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कुमार सत्यम सिंह उपाध्यक्ष, सुधीर सिंह मंत्री, अखिलेश शुक्ल संयुक्त मंत्री, अनुरोध श्रीवास्तव संगठन मंत्री, राजमंगल दूबे कोषाध्यक्ष, फिरोज खान लेखा सम्प्रेक्षक, राकेश पाण्डेय प्रान्तीय प्रतिनिधि घोषित किये गये। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष मस्तराम वर्मा ने पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया। कहा कि कर्मचारी अपने अधिकारों को लिये एकजुट हो वरना एक-एक कर अधिकार छीन लिये जायेंगे।
इसके पूर्व अधिवेशन को सम्बोधित करते हुये परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल ने कहा कि राज्य कर्मचारी इतिहास के सबसे नाजुक दौर से गुजर रहे हैं। सरकार जायज मांगों को भी अनसुना कर रही है और जनपद में कर्मचारी समस्याओं के निराकरण की जगह आये दिन कर्मचारियों को अपमानित करने के साथ ही उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। इन सवालों को लेकर एकजुटता से सघर्ष तेज करना होगा।
तीसरी बार अध्यक्ष घोषित किये गये अमरनाथ गौतम ने कहा कि कर्मचारियों के समस्याओं के समाधान हेतु संगठन का संघर्ष निरन्तर जारी रहेगा।
अधिवेशन और चुनाव में मुख्य रूप से ट्यूववेल टेक्निकल इम्पलाइज एसोसिएशन के मंत्री सन्तोष राव, राकेश कुमार, मो. शकील, रिंगभान, फैय्याज अहमद, दिनेश कुमार शुक्ल, अशोक कुमार, लालजी गौतम, कुमारी प्रियंका यादव, अरविन्द कुमार, राजन चौधरी, प्रमोद कुमार, जगदीश यादव, मनोज वर्मा, अंकुर कुमार के साथ ही अनेक कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी, कर्मचारी शामिल रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *