काशी हिंदू विश्वविद्यालय के फ्रांसीसी अध्ययन विभाग में स्टूडेंट ओरिएंटेशन प्रोग्राम संयोजित।

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के फ्रांसीसी अध्ययन विभाग में विभागध्यक्ष प्रोफेसर प्रयास चतुर्वेदी द्वारा निर्दिष्ट “STUDENTS’ ORIENTATION PROGRAMME” संयोजित किया गया जिसमें प्रोफेसर चतुर्वेदी के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए भारत स्थित फ्रांसीसी दूतावास के Attaché for Cooperation in Education, Embassy of France/ French Instt. in India, Madam Stéphanie ORPHILA और Deputy Attaché, National Coordinator Cooperation in French Language & Education, Embassy of France/ French Instt. in India, Dr. Jatinder Singh पधारे। विषय बोधात्मक उद्बोधन में दोनों उच्च पदस्थ विशेषज्ञों ने छात्रों, शोधछात्रों से संवाद की प्रक्रिया में फ्रांस में Higher Studies, Scholarships, Fellowships विभिन्न विश्वविद्यालय में Campus France के तत्वाधान में एडमिशन की प्रक्रिया विभिन्न पाठ्यक्रमों DELF, DALF परीक्षा आदि पर Visuals, PPT, Twitter Handle आदि के तहत विस्तार से चर्चा की जिससे छात्रों शोध छात्रों में उत्साह का संचार हुआ। Indo-France द्विपक्षीय शैक्षिक आदान-प्रदान के तहत छात्रों को फ्रांस में प्रवेश आदि पर विस्तृत विमर्श हुआ। आगामी वर्ष में Department of French Studeis (BHU तथा IFI, French Embassy के द्विपक्षीय सहयोग के अवसरों पर चर्चा हुई। विद्वानों का स्वागत प्रोफेसर अखिलेश कुमार Key-note address प्रोफेसर प्रयास चतुर्वेदी तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर वसुमति द्वारा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *