सहसवान : जिलाधिकारी के आदेश पर अभियुक्त नासिर पुत्र वाजिद अली निवासी ग्राम नदायल थाना सहसवान जो उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा 14(1) के तहत 13-06-2022 को कुर्क करने के आदेश पारित किए गए थे। जिसमें नासिर पर कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और अपराधिक गतिविधियां कर काफी धन इकट्ठा कर बनाए गए । मकान जिसकी अनुमानित कीमत ₹332821 जो ग्राम नदायल थाना सहसवान में था । जिसे सील कर कुर्क करने की कार्रवाई की गई । कार्यवाही के दौरान तहसीलदार शिवकुमार शर्मा, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी सीपी सिंह, प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला, सरिता रानी, प्रमोद कुमार सहित पुलिस फोर्स एवं तहसील प्रशासन मौजूद रहा।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *