राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश शाखा बाराबंकी के शिक्षकों ने बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया को दिया ज्ञापन
उत्तर प्रदेश बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया के आवास पर शैक्षिक महासंघ ने एक ज्ञापन सांसद को दिया बाराबंकी के तमाम शिक्षकों ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा शिक्षकों के संदर्भ में 1 सितंबर 2025 के टीईटी निर्णय पर पुनः विचार एवं विधायी हस्तक्षेप हेतु निवेदन किया गया तनुज पुनिया ने कहा कि 1 दिसंबर से सदन का आरंभ हो रहा है जिसमें केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहूंगा कि आवश्यक विधि और नीतिगण उपाय अपनाने जिसमें सर्वोच्च न्यायालय में पुनः विचार याचिका प्रस्तुत करना तथा आवश्यकता पड़ने पर सदन में संशोधन विधेयक लाकर शिक्षकों का अधिकार अधिनियम 2009 से संबंधित प्रावधानों में सुधार करना सम्मिलित हो जिससे अतिरिक्त प्रत्येक राज्य में आईटीआई अधिनियम एवं टीईटी की बाध्यता अलग तिथियों से प्रभावित हो सांसद ने शिक्षकों को आश्वासन देते हुए कहा कि मैं यह विश्वास दिलाता हूं कि मैं आपके साथ हर स्थितियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूं शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होते हैं ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से सुनील कुमार अध्यक्ष डॉ नरेंद्र प्रकाश मिश्रा कार्यकारिणी अध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष पवन शंकर दीक्षित संगठन मंत्री संतोष वर्मा महामंत्री शिक्षक अनमेष गुप्ता के साथ अनेकों लोग उपस्थित रहे
ब्यूरो चीफ रामानंद सागर की रिपोर्ट

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *