रामनगर थाना क्षेत्र में तीन बड़े हादसे होते-होते बचे
बाराबंकी रामनगर पहला हादसा चौकाघाट बुढ़वल के बीच केसरीपुर क्रॉसिंग के पास गन्ने से ओवरलोड लदा ट्राला पलट गया गनीमत रही की ट्राला रेलवे लाइन क्रॉस करने से पहले ब्रेकर पर ही पलट अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था रेलवे लाइन की 25000 वोल्ट की लाइन भी गुजर रही थी और रेलवे ट्रैक पर पलट जाने से रेलवे ट्रैक पूरी तरह से प्रभावित हो जाता गया दूसरा हादसा पुराना हाईवे गोंडा बहराइच a.n.h28 c मार्ग पर बंद पड़े पेट्रोल पंप से थोड़ी दूर आगे बाइक से अपने घर जा रहे अज्ञात व्यक्ति के सामने अचानक मवेशी आ जाने से बाइक मवेशी से टकरा गई जिस व्यक्ति घायल हो गया इस पुराने हाईवे पर रात के समय बहुत ही अंधेरा रहता है और लोगों का आना-जाना कम रहता है ऐसे में राह में निकल रहे लोगों ने युवक की मदद कर परिजनों को सूचित किया और घायल युवक को उसके घर पहुंचाया गया तीसरा हादसा चौकाघाट रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास नशे में धुत युवक रेलवे लाइन पर खड़ी ट्रेन के सामने रेलवे पटरी पर लेट गया गनीमत रही की ट्रेन के ड्राइवर ने ट्रेन की पटरी पर लेटे नशे में धुत विक्षिप्त युवक को देख लिया और गेटमैन को सूचना दी गेट मैन ने बुढवल RPFको सूचना दी और पुलिस गेटमैन और ट्रेन के ड्राइवर की सूझबूझ से युवक की जान बच सकी ट्रेन के ड्राइवर और गेटमैन की सतर्कता से आरपीएफ पुलिस ने युवक को रेलवे लाइन से दूर किया
वॉइस ब्यूरो चीफ रामानंद सागर की रिपोर्ट

