MD News बहुआयामी सामाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन जनपद मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर। थाना शाहपुर पुलिस ने रविवार की शाम बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक वांछित अपराधी को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। कुटबी निवासी सुनील उर्फ़ काला पुत्र सुरेन्द्र पुलिस की जवाबी फायरिंग में दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो खोखे बरामद किए गए हैं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि थाना शाहपुर पुलिस टीम ढिंढावली मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति ढिंढावली चौराहे पर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। सूचना के तुरंत बाद पुलिस ने दो टीमें बनाकर घेराबंदी की।

घेराबंदी होते ही संदिग्ध युवक पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। दूसरी टीम ने सामने से रोकने की कोशिश की, जिस पर बदमाश ने पुलिस को निशाना बनाकर गोली चला दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सुनील उर्फ़ काला घायल होकर गिर पड़ा।

घायल बदमाश को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं और उसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में राहत की भावना है।

पुलिस ने बरामद हथियार को सील कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed