थाना रामराज पुलिस टीम ने स्टेट बैंक पर चलाया चेकिंग अभियान।

एम, डी न्यूज़ चैनल। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर, रामराज। आज दिनांक 30, 11,2025 ,को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा व थाना रामराज प्रभारी रवेंद्र सिंह यादव के कुशल नेतृत्व में थाना रामराज पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था व संदिग्धों पर नजर रखने के लिए थाना रामराज क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक की चौकी पर चलाया गया चेकिंग अभियान मे वाहनों की चेकिंग लगातार की जा रही है। जिससे संदिग्ध व्यक्ति व अपराधियों की पहचान हो सके और बिना लाइसेंस बिना हेलमेट आदि कागज पूरे ना होने पर चालान भी काटे गए हैं । और यातायात के नियमों का पालन करने के आदेश दिए गए। बाईक सवारो व चार पहिया वाहनों की तलाशी भी ली जा रही है। तथा ओवर लोड वाहनों ट्रक व ट्रॉलीयो के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। और सख्त आदेश दिए गए कि ओवरलोड वाहन लाना बंद करें अन्यथा वाहनों को सीज कर दिया जाएगा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

फतेहपुर: बेटे-बहू को गोली मारने वाला पिता गिरफ्तार, लाइसेंसी DBBL गन बरामद MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर। फतेहपुर के बिंदकी थाना क्षेत्र के सीतापुर गांव में घरेलू विवाद के दौरान बेटे और बहू पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रामविलास उर्फ रामखेलावन (65 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपी को बिंदकी बस स्टैंड से दबोचा। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी डबल बैरल (DBBL) गन, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार घरेलू विवाद के दौरान आरोपी ने पहले अपनी बहू पर गोली चलाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद बेटे अवनीश पर फायर किया। इलाज के दौरान अवनीश की मौत हो गई, जबकि बहू का उपचार जारी है।घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। मामले में थाना बिंदकी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में बिंदकी पुलिस की कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।