एमडी न्यूज
शुभम सोनी क्राइम रिपोर्टर
मथुरा उत्तर प्रदेश

मथुरा में दो गुटों के बीच मारपीट का मामला:
प्रेमिका को मैसेज भेजने पर हुआ था विवाद, संचालक समेत 9 पर केस दर्ज

मथुरा के गोवर्धन के मुखराई चौराहा पर प्रेमिका को मैसेज भेजने को लेकर हुए विवाद में दो गुटों के बीच मारपीट हुई। इस मामले में एक फिटनेस सेंटर संचालक सहित नौ नामजद और पांच अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गोवर्धन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई घायल यश कौशिक की शिकायत पर मारपीट की संबंधित धाराओं में की गई है।

यह घटना शनिवार को हुई थी। आरोप है कि फिटनेस सेंटर संचालक समेत कई लोगों ने पहले यश कौशिक की कार में टक्कर मारी। इसके बाद उन्होंने यश कौशिक को लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

इस मारपीट में यश कौशिक के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यश को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

थाना प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने अब आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *