MD News बहुआयामी सामाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन जनपद मुजफ्फरनगर

मेरठ। दिनांक 01 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मेरठ द्वारा थाना मुंडाली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने की समग्र कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था तथा अभिलेखों की स्थिति का विस्तार से अवलोकन किया गया।
एसपी ग्रामीण ने थाना भवन निर्माण, आवासीय परिसर, मालखाना, शस्त्रागार, भोजनालय, मिशन शक्ति केन्द्र एवं साइबर अपराध सेल का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा–निर्देश दिए। उन्होंने भूमि विवाद रजिस्टर, अपराध रजिस्टर एवं विवेचना रजिस्टर जैसे महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की भी गहन समीक्षा की और अभिलेखों को अद्यतन रखने पर बल दिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को जनता से बेहतर संवाद, त्वरित कार्रवाई और पारदर्शिता के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही थाने में उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति का मूल्यांकन करते हुए उन्हें और बेहतर बनाने पर जोर दिया।
थाने का यह आकस्मिक निरीक्षण पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने तथा आमजन को बेहतर सेवा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *