MD News बहुआयामी सामाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन जनपद मुजफ्फरनगर

पिथौरागढ़। प्रदेश में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती देने के लिए पिथौरागढ़ पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीमों ने सीमा क्षेत्रों में सुरक्षा तंत्र को और सख्त कर दिया है। दोनों बलों द्वारा संवेदनशील सीमावर्ती इलाकों में नियमित गश्त, पैदल पेट्रोलिंग और सघन चेकिंग लगातार जारी है।
टीमें हर आने-जाने वाले व्यक्ति, वाहन और माल की बारीकी से जांच कर रही हैं। साथ ही पुलिस प्रशासन ने बताया कि सीमाई क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा बलों ने स्थानीय निवासियों को भी सतर्क रहने और किसी भी संदेहास्पद सूचना को तुरंत पुलिस तक पहुंचाने की अपील की है।
अवैध गतिविधियों को रोकने, सीमा सुरक्षा को मजबूत करने और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में पुलिस और एसएसबी की ये संयुक्त कवायद बेहद प्रभावी साबित हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा मानकों में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और प्रदेश की शांति को हर हाल में सुरक्षित रखा जाएगा।
उत्तराखंड पुलिस—आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *