जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता

बाराबंकी। लोकतांत्रिक व्यवस्था में सबसे बड़ी जिम्मेदारी सबसे अहम व अवैतनिक चतुर्थ स्तंभ की है। वैसे भी देश में आजादी से लेकर तमाम महत्वपूर्ण मुद्दों व क्रान्ति की जड़ में चतुर्थ स्तम्भ वो मौजूदा वैतनिक व्यवसायिक मीडिया की मौजूदा छवि से हमेशा से अलग व निःस्वार्थ हो सभी स्तम्भों के अप्रभावी होने के बाद भी पीड़ित की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की सीमा को तोड़ कर भी मदद का एक मात्र साधन अनिगनत बार साबित हुआ है और भ्रष्टाचारियों की सदैव से आंख की किरकिरी रहा है।
उक्त बात पत्रकार प्रेस महासंघ के उ. प्र. मध्य के प्रदेश अध्यक्ष संजय वर्मा “पंकज” ने पत्रकार प्रेस महासंघ की जनपद बाराबंकी इकाई की तहसील रामनगर अध्यक्ष अमित सिंह भदौरिया की देखरेख में रामनगर में आयोजित बैठक दौरान चतुर्थ स्तम्भ की जारी एसआईआर की महती भूमिका पर बोलते हुए प्रकट किए।
बताते चलें कि चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। जिसमें अब 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रही मतदाता सूची अपडेट प्रक्रिया की समय-सीमा 7 दिन बढ़ा दी गई है। नई तिथियों के अनुसार अब SIR के सभी चरण संपन्न किए जाएंगे। नई समय-सीमा के अनुसार एसआईआर अपडेट की आख़िरी तारीख अब 11 दिसंबर 2025 होगी। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 16 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी। चुनाव आयोग ने यह निर्णय पूर्व आदेश को संशोधित करते हुए जारी किया है ताकि अधिक से अधिक लोग अपना डेटा अपडेट करा सकें।
जिसपर पत्रकारों को दायित्व बोध कराते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केवल जनता के अधिकारों ही नहीं वरन देश की बेहतरी व विदेशी घुसपैठियों से देश की रक्षा का दायित्व भी बराबरी से चतुर्थ स्तम्भ का ही है। जिसको अब तमाम जानकारियों से रूबरू कराते हुए आमजन को उनके दायित्वों का बोध कराते हुए जागरूक करना भी चतुर्थ स्तम्भ की भी नैतिक जिम्मेदारी है।
रामनगर में पत्रकारों की बैठक आमजन को जागरूक करने पर जोर दिया गया। समय-सीमा बढ़ने के बाद राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष (मध्य) संजय वर्मा पंकज
के नेतृत्व में रामनगर में अहम बैठक का आयोजन अमित सिंह भदोरिया
की पहल पर हुआ। जिसमें एसआईआर फॉर्म को लेकर लोगों की जागरूकता और मौजूदा चुनौतियों पर बातचीत हुई। बैठक में बताया गया कि कई लोग अभी तक एसआईआर फॉर्म की प्रक्रिया से अनजान हैं। कुछ क्षेत्रों में बीएलओ समय पर नहीं पहुंच रहे हैं। एक जगह बैठ लोगों को मौके पर आने का दबाव बनाते हैं। जिससे तमाम आम गड़बड़ी सामने ही नहीं आ पाएंगी। जिससे फॉर्म जमा नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे मामलों पर पत्रकारों की टीम लगातार निगरानी रखेगी और जरूरत पड़ने पर तहसील प्रशासन व डीएम को सूचना देगी ताकि कोई भी नागरिक वंचित न रह जाए।
प्रदेश अध्यक्ष म़ ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे मतदाता सूची में दर्ज गलत नाम, पता या जन्मतिथि सुधर जाएगी। एसआईआर नए मतदाताओं के लिए फॉर्म-6 की प्रक्रिया भी कुछ दिनों में शुरू होने वाली है। जिसको लेकर बाराबंकी के पत्रकारों ने भी चिंता जताई। जिला प्रवक्ता पत्रकार
चौधरी उस्मान अली ने कहा कि अभी भी कई लोग फॉर्म के बारे में पूरी जानकारी नहीं रखते। उन्होंने अपील की कि—“आसपास जिन लोगों को फॉर्म नहीं मिल पा रहे, उनकी मदद करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उनका फॉर्म समय से भरकर बीएलओ को जमा करवा दिया जाए ताकि उनका नाम सही समय पर मतदाता सूची में दर्ज हो सके।
सभी ने सर्वसम्मति से कहा कि एसआईआर प्रक्रिया को लेकर आमजन में जागरूकता बढ़ाना पत्रकारों की नैतिक जिम्मेदारी है।
बैठक में मुख्य रूप से पत्रकार प्रेस महासंघ के प्रदेश मध्य उपाध्यक्ष पं. आर. एन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मध्य जे.के. विश्वकर्मा उर्फ मनौज शर्मा, प्रदेश मध्य कार्यालय प्रभारी ऋषभ सैनी, जिला मंत्री मो.आसिफ, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अहमद, अमित सिंह भदोरिया, सगीर अमलुल्लाह, अरशद जमाल, चौधरी उस्मान अली, योगेश मौर्या, शरद श्रीवास्तव, संपादक चन्दन कश्यप, शानू चौधरी, नगर अध्यक्ष सद्दाम राईन, रविन्द्र कुमार, दानिश अंसारी, जिला संगठन मंत्री मोहम्मद सोहेल सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed