उत्तर प्रदेश सहायक क्राइम प्रभारी -विशाल गुप्ता

बाराबंकी। थाना रामनगर क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में जांच के दौरान मिली गंभीर लापरवाही ने मरीज के परिजनों को परेशान कर दिया। रामनगर निवासी उत्तम पांडे के पुत्र सार्थक पांडे को डेंगू की शिकायत पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में दिखाया गया था।

जांच रिपोर्ट में बच्चे का हीमोग्लोबिन मात्र 4.5 दर्शाया गया, जिसे देखकर परिजन घबरा गए और उसे तत्काल जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर किया गया। काफी मशक्कत के बाद शाम करीब छह बजे बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने पुनः जांच कर बच्चे को खून चढ़ाने की सलाह दी।

परिजनों ने रिपोर्ट की शंका होने पर बच्चे की जांच एक निजी लैब में कराई, जहां हीमोग्लोबिन 11.2 पाया गया। दोनों रिपोर्टों में भारी अंतर सामने आने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जांच व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की गलत रिपोर्टों से न केवल मरीजों की जान जोखिम में पड़ती है बल्कि स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर प्रश्न चिन्ह लगते हैं

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *