MD News बहुआयामी सामाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन जनपद मुजफ्फरनगर

मास्टर कॉलोनी बुढ़ाना में SIR फॉर्म भरने का कार्य अब अपने चरम पर है। क्षेत्र में चल रहे इस महत्वपूर्ण सरकारी अभियान को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ रही है और फॉर्म भरने के लिए बड़ी संख्या में लोग आगे आ रहे हैं।

BLO पूनम ने क्षेत्र में लगातार दौरा कर लोगों को फॉर्म भरवाने में उल्लेखनीय सक्रियता दिखाई। उन्होंने न केवल घर-घर जाकर फॉर्म भरवाए बल्कि लोगों को इसके लाभ और प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी भी दी।

इसी कड़ी में आशा कार्यकर्ता संगीता, साक्षी और पूनम ने भी मिशन मोड में काम करते हुए लोगों को फोन कर फॉर्म भरने के लिए प्रेरित किया। टीम ने घर-घर पहुंचकर लाभार्थियों की मदद की और सुनिश्चित किया कि कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रह जाए।

अभियान में सहयोग की भावना दिखाते हुए MD News के सहायक ब्यूरो प्रमुख रोहित जैन ने भी लोगों को SIR फॉर्म भरने में सहयोग दिया। उनकी मौजूदगी ने अभियान में और गति लाने का काम किया।
स्थानीय लोगों ने पूरी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि एकजुट प्रयासों से ही ऐसे महत्वपूर्ण कार्य सफल हो पाते हैं।

मास्टर कॉलोनी में SIR फॉर्म भरने का यह अभियान आने वाले दिनों में और अधिक प्रभावी होता दिखाई दे रहा है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *