बाराबंकी:- देवा क्षेत्र के ग्राम नन्दापुरवा प्राथमिक विद्यालय (मुजीबपुर) में चल रही रामकथा में श्रद्धालुओं की आवक निरंतर बनी हुई है।राम नाम के भजनों पर श्रद्धालु जमकर भक्ति रसपान कर रहे हैं। श्री राम कथा समिति के तत्वावधान में आयोजित रामकथा में सोमवार को प्रवचन करते हुए कथावाचक चन्द्रशेखर महाराज ने कहा कि मानव का मन संसारिक और संतों का मन परमार्थ के कार्य में व्यस्त रहता है, राम कथा जीवन में परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करती है। प्रतिदिन एक घंटा रामनाम के लिए प्रदान करें तो व्यक्ति जन्म-जन्म तक सुख भोगेगा। ईश्वर चाहते हैं कि आप शुद्ध अंत:करण से उनके पास आएं। प्रभु के पास जो स्वच्छ भाव से जाता है उसका कल्याण अवश्य होता है कथा वाचक चन्द्रशेखर महाराज ने अपनी अमृतमयी वाणी से श्री रामावतार के प्रसंगों को आगे सुनाते हुए मनु-सतरूपा प्रसंग, राजा प्रताप भानु प्रसंग, रावण- कुंभकरण आदि का जन्म, पृथ्वी देवता, ब्रह्माजी के द्वारा भगवान को स्तुति एवं श्री राम जन्मोत्सव की कथा सुनाकर संगीतमयी भजनों से श्रोताओं को नाचने झूमने पर विवश कर दिया।कथा के बाद आरती कर कथा को आज के लिए विराम दिया गया। प्रसाद का वितरण कमेटी द्वारा किया गया।
मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
तेज बहादुर शर्मा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *