छात्रा का शव यमुना नदी से बरामद

बीते 27 नंवबर को स्कूल जाते समय लापता हुई थी छात्रा, परिजनों में मचा कोहराम

संवाददाता वीरेंद्र वर्मा एमडी न्यूज़ ब्यूरो चीफ आगरा

फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के जरारी गांव की 12 वर्षीय छात्रा निशा कक्षा 6वीं की छात्रा जो 27 नवंबर को रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई थी, उसका शव सोमवार की शाम यमुना नदी से बरामद हुआ। शव की पहचान परिजनों ने निशा के रूप में की। बेटी का हाल जानकर परिजन बदहवास हो गए और घर में कोहराम मच गया।

जरारी निवासी त्रिभान सिंह बघेल की पुत्री निशा कक्षा 6 की छात्रा थी। वह रोज की तरह अपने छोटे भाई पवन कक्षा 3 के साथ साइकिल से दो किलोमीटर दूर स्थित श्री पंजाब सिंह इंटर कालेज

नौगवाह फतेहाबाद जाने निकली थी। रास्ते में साइकिल की चैन उतर जाने पर उसने भाई को आगे स्कूल जाने को कहा और खुद वहीं रुक गई। इसके बाद वह न तो स्कूल पहुंची और न ही शाम तक घर लौटी।

परिजनों ने देर शाम तक तलाश की, लेकिन उसका कोई पता न चलने पर थाना फतेहाबाद में गुमशुदगी दर्ज कराई। दूसरे दिन

स्वारा मंदिर मार्ग पर पुलिस और परिजनों को निशा की साइकिल खड़ी मिली और कुछ दूरी पर उसका स्कूल बैग भी पड़ा मिला। इससे आशंका और गहरा गई।

29 व 30 नवंबर को पुलिस और पीएसी गोताखोरों ने यमुना नदी में बोट से व्यापक खोज

अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार शाम थाना पिढौरा क्षेत्र में नदी में एक शव दिखाई दिया। सूचना पर पिढौरा पुलिस मौके पर पहुंची। और शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ग्रुप पर डाले गए फोटो से फतेहाबाद इंस्पेक्टर अपराध राजवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव के फोटो से परिजनों से पहचान कराई गई, जिसमें शव निशा का ही निकला।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोरी की मौत को संदिग्ध मानते हुए विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *