मुजफ्फरनगर। समेकित शिक्षा के अंतर्गत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) परिसर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में दिव्यांग बच्चों हेतु निशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर एलिम्को कानपुर के सहयोग से सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायतराज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव ने कहा कि दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं, आज सभी बच्चे समान अवसरों के साथ शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने की। उन्होंने अभिभावकों से सभी बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराने का आग्रह किया।
DIET प्राचार्य विश्वदीपक त्रिपाठी ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप दिव्यांग बच्चों को सक्षम बनाने हेतु यह महत्वपूर्ण पहल है।
शिविर में कुल 70 बच्चों को विभिन्न उपकरण प्रदान किए गए, जिनमें —
15 ट्राईसाइकिल
16 व्हीलचेयर
03 CP चेयर
24 मानसिक दिव्यांग बच्चों की किट
16 हियरिंग एड
02 रोलेटर
01 बैसाखी शामिल रही।
एलिम्को विशेषज्ञ आगम आलोक व सूरज कुमार (ऑडियोलॉजिस्ट) ने अभिभावकों को उपकरणों के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में वार्डन बबीता सहित सभी स्पेशल एजूकेटर्स — पूनम चौहान, रेनू देवी, रोशनलाल, इरशाद अहमद, आदित्य प्रकाश, अंगनपाल सिंह, रामनिवास, धर्मेंद्र कुमार व धर्मेंद्र स्वरूप जैन आदि का विशेष योगदान रहा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *