MD News बहुआयामी समाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख – रोहित जैन (दभेड़ी वाले), बुढ़ाना मुज़फ्फरनगर
मुज़फ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भड़काऊ भाषा इस्तेमाल करने और पुलिसकर्मी को धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान इरफान पुत्र सुबेदीन (उम्र 40 वर्ष), निवासी गली नंबर-06, मदीना मस्जिद, महमूदनगर, के रूप में हुई है।
सूत्रों के अनुसार, 11 दिसंबर 2025 को सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली कि bhadash 4 tv (@aiacc12334) नामक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी इरफान, धार्मिक स्थल पर उच्च ध्वनि में लाउडस्पीकर संचालन के विवाद को लेकर पुलिसकर्मी के खिलाफ बेहद भड़काऊ शब्दों का प्रयोग करता नजर आ रहा है।
वीडियो में इरफान को पुलिसकर्मी को धमकी देते सुना गया—
“साले का तो जी कर रहा है, नाड़ काट दूँ साले की।”
घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को शांत कराने का प्रयास भी किया। मामला ध्वनि नियंत्रण से संबंधित शासन के दिशा-निर्देशों से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने वीडियो को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की।
थाना सिविल लाइन पुलिस टीम ने महमूदनगर क्षेत्र से आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इरफान मदीना मस्जिद का मुअज्जिन है।
पुलिस ने उसके खिलाफ भड़काऊ बयानबाज़ी, धमकी और कानून-व्यवस्था भंग करने के आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर हिंसा, नफरत या कानून विरोधी कंटेंट फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

