MD News बहुआयामी समाचार चैनल जिला ब्यूरो चीफ वेद प्रकाश राजपूत जनपद अयोध्या

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील कुमार बानियान ने रविवार को विभिन्न सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला एवं पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत बूथ डे का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोछा, पंभरिया, मऊ शिवाला, अरवत, भरतकुंड एवं खरभरिया में आरोग्य मेला के अंतर्गत आमजन को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ शिवाला में अत्यधिक गंदगी पाए जाने पर सीएमओ ने संबंधित अधीक्षक को तत्काल साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरवत में पल्स पोलियो बूथ पर तैनात अनुपमा पाण्डेय अनुपस्थित पाई गईं, जिस पर नाराजगी व्यक्त की गई।
इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंभरिया में कार्य संतोषजनक न पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान डीपीएम राम प्रकाश पटेल, मनोज त्रिपाठी, कौशलेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
