अधिवक्ताओं की खुली आंख तो टूटे मिले चेंबर

अधिवक्ताओ ने सिटी मैजिस्ट्रेट पर लगाए गंभीर आरोप

कलेक्टर पर तोड़ दिए गए 200 से अधिक चैंबर

अधिवक्ताओं का आरोप कार्रवाई में तोड़ा हनुमान जी का मंदिर व काटे हरे पेड़

मथुरा में रविवार की सुबह जैसे ही अधिवक्ताओं की आंखें खुली तो वह सकते में रह गए सूचना मिली कि जिला कलेक्ट्रेट पर अधिवक्ताओं के 200 से अधिक चैंबर जिला प्रशासन के द्वारा बीती रात हुई कार्रवाई में तोड़ दिए गए

मिली जानकारी के अनुसार रात के करीब दो से तीन बजे प्रशासन अपना बुलडोजर लेकर आता है और अधिवक्ताओं के चेंबर को तोड़कर चला जाता है अधिवक्ताओं का आरोप है कि चैंबर तोड़ने से पहले ना तो उनको नोटिस दिया जाएगा और ना ही कारण बताया गया कि आखिर चैंबर क्यों तोड़े गए हैं

वही उनका कहना है कि प्रशासन ने इस दौरान कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाई है सिटी मजिस्ट्रेट पर गंभीर आरोप लगाते उन्होंने कहा कि वर्तमान सिटी मजिस्ट्रेट पर लता भ्रष्टाचार के आरोप अधिवक्ताओं द्वारा लगाए जा रहे थे किसी से खिसियाकर उन्होंने चेंबर तोड़ डाले

अधिवक्ताओं ने आगे कहा कि गैर कानूनी तरीके से की गई इस कार्रवाई से वह रोष में है 2 साल पहले ही यहां पर चैंबर बनाए गए थे अगर चैंबर गलत तरीके से बनाए गए तो तब प्रशासन ने आपत्ति क्यों नहीं दर्ज कराई

अधिवक्ताओ ने चेतावनी दी है कि वह कल से कामकाज ठप कर देंगे और हड़ताल पर बैठ जाएंगे क्योंकि इस गैर कानूनी कार्रवाई में उनके चेंबर में रखे हुए फाइल, कागज, स्टांप और लैपटॉप भी गायब है

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed