MD News बहुआयामी समाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख – रोहित जैन (दभेड़ी वाले)
बुढ़ाना | मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद, लोकप्रिय आदरणीय डॉ. संजीव कुमार बालियान को पार्टी की राष्ट्रीय परिषद का सदस्य नियुक्त किए जाने पर जनपद सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल व्याप्त है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे उनके संगठनात्मक अनुभव, जनसेवा और पार्टी के प्रति निष्ठावान समर्पण की मान्यता बताया है।
इसी क्रम में मुजफ्फरनगर–बागपत एवं मेरठ–गाजियाबाद क्लस्टर से प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती कांता कर्दम को भी भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन से न केवल संगठन को मजबूती मिली है, बल्कि महिला नेतृत्व को भी राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान और सशक्त प्रतिनिधित्व प्राप्त हुआ है।
पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने दोनों नेताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि डॉ. संजीव बालियान और श्रीमती कांता कर्दम अपने अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और निष्ठा के बल पर पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा शीर्ष नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से दोनों नेताओं के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति की कामना की।

