संवाददाता- रमन शाह ।मोहनलालगंज, लखनऊ।

लखनऊ- स्थित मोहनलालगंज थाने के अंतर्गत धनुवासांड गांव में ग्राम प्रधान की गुंडई आई सामने। घटना 15/12/2025 को रविवार सुबह 9:30 बजे के करीब की है।बता दें की गांव के ही निवासी परमसुख जो की पेशे से किसान है। उनका गांव की ही गाटा संख्या 911/910 जो की आबादी की जमीन है, उस पर तकरीबन 40 साल से कब्जा है। प्रार्थी किसान का वहां पर मौजूदा कब्जा भी है। वह वहां पर जानवरों को बांधता है और उनका अपशिष्ट भी वहां पर डालता है। इसके बावजूद ग्राम प्रधान वहां अपने आदमियों के साथ पहुंचता है। जिसमें राम चन्द्र पुत्र काशी प्रसाद सतीश पुत्र राम दास और पास के अन्य पड़ोसियो के बल पर। किसान से जबरन जमीन खाली करने की धमकी देने लगा। जब किसान ने इसका विरोध किया तो साथ के लोग गाली गलौज करने लगे।

किसान ने बताया की प्रधान ने पुरानी रंजिश के चलते ऐसा किया है। वह राजनीतिक रसूख वाला है,और सपा का राजनीतिक कार्यकर्ता हैं। किसान ने कहा कि जिस पर हमारा कब्जा है उस जमीन को संदीप, कुल्दीप पुत्र रजीन्द्र रीना पत्नी रजीन्द्र कल्लू पुत्र लल्लू जो की पेशे से उसके आदमी है,जबरन उनको दे रहा है।

किसान ने आगे बताया कि हम कोर्ट में जायेंगे तो इस पर प्रधान ने अजीबो-गरीब प्रतिक्रिया दी कहा की सरकारी जमीनों का मालिक प्रधान होता है। यानी की ये पांच साल के प्रधान न्यायालय से बढ़कर हो गये है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव के ही अन्य लोगों ने भी प्रधान की मदद से सरकारी जमीनों पर कब्जा व घर बनाएं हुए हैं लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही। जमीन में मौजूद हरे पेड़ों को बेखौफ काटा। किसी को भी प्रशासन का डर नहीं लगा।

लेकिन इस मामले को लेकर प्रार्थी ने थाने में तहरीर दी है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कर दी गई है।स्थानीय लेखपाल और मीडिया बन्धुओं से भी संपर्क साधा। इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा उचित कार्यवाही का भरोसा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed