एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की स्पेशल रिपोर्ट रामपुर से

इस रैली के संदर्भ में रामपुर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष श्री निक्कू पंडित ने कहा “राहुल गांधी जी का ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा आज देश के करोड़ों लोकतंत्र प्रेमियों की आवाज़ बन चुका है। जब वोट की पवित्रता पर हमला होता है, तब कांग्रेस चुप नहीं बैठ सकती। रामपुर जिला कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ इस लोकतांत्रिक आंदोलन में राहुल गांधी जी के साथ खड़ी है और हर स्तर पर वोट की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।”

इस ऐतिहासिक रैली में रामपुर जिला कांग्रेस के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं पूरी जिला कमेटी संगठित रूप से शामिल हुई। रैली में विशेष रूप से
पूर्व विधायक बिलासपुर श्री संजय कपूर, मोतिउर रहमान बबलू, साहिर रज़ा खान, शारीब अली ख़ां, नोमान मुमताज़ ख़ां, राजेश कुमार लोधी, मोहम्मद ज़की, जावेद, रवि टंडन एवं गुरबाज सिंह की सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्त्ताओ कि उपस्थिति रही, जिन्होंने इस लोकतांत्रिक आंदोलन को मजबूती प्रदान की।

रामपुर जिला कांग्रेस ने एक स्वर में यह संकल्प दोहराया कि वोट की चोरी के खिलाफ, लोकतंत्र की रक्षा के लिए और संविधान की मजबूती के लिए कांग्रेस पार्टी का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *