प्रयागराज- एग्जाम देने निकली लापता लड़की की लोकेशन मुंबई में मिली। 19 साल की छात्रा 6 दिनों से गायब है। वह 9 दिसंबर को घर से कॉलेज के लिए निकली थी। लेकिन दोबारा घर नहीं लौटी। घर वालों ने लव जिहाद बताते हुए पड़ोसी गांव के लड़के पर आरोप लगाया।

लड़की के परिवार वालों ने बेटी की खोजबीन के लिए सीएम योगी को भी लेटर लिखा है। वहीं लड़की की तलाश में जुटी पुलिस लोकेशन मिलने के बाद मुंबई पहुंच गई है। लेकिन अब तक उसका या आरोपी का कुछ पता नहीं चला है। घटना सरायमरेज इलाके की है।

परिजनों ने पुलिस पूछताछ में बताया- बेटी BA की छात्रा है। 9 दिसंबर को वह परीक्षा देने के लिए कॉलेज गई थी। कॉलेज घर से कुछ ही दूरी पर है। लेकिन परीक्षा खत्म होने के बाद भी बेटी घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला।

पड़ोस के गांव चकपुरे मियां का रहने वाले युवक आलिम ने मेरी बेटी का अपने जाल में फंसा लिया। वही उसे बहला-फुसलाने के बाद अगवा कर ले गया। जिस कॉलेज में मेरी बेटी पढ़ती है। उसी के पास एक दुकान में युवक सिलाई का काम करता है। बेटी को लव जिहाद के चलते निशाना बनाया है।

परिजन बोले- योगी जी बेटी को बचाइए

लड़की के परिवार वालों ने सरायमरेज थाने में 9 दिसंबर को बेटी की गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज कराई थी। परिजन पूरी तरह सदमे में हैं। उसके पिता का कहना है कि बेटी के साथ कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। मैंने बेटी की खोज के लिए सीएम योगी को भी लेटर लिखा है। आरोपी युवक को अरेस्ट कर मेरी बेटी की जान बचाई जाए।

रिपोर्टर अनुज कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *