तहसील गौरीगंज सभागार में महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की करेंगी सुनवाई।

अमेठी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ प्रियंका मौर्या का एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम दिनांक 18 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित है उक्त निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महिला आयोग की सदस्य प्रातः 10:30 बजे सर्किट हाउस गौरीगंज पहुंचेंगी, तदोपरांत 11 से 1 बजे तक तहसील गौरीगंज सभागार में महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की सुनवाई करेंगी इसके पश्चात 1:30 बजे जिला अस्पताल, आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण तदोपरांत अपराह्न 3 से 6 बजे तक कस्तूरबा गांधी विद्यालय एवं वृद्धाश्रम का निरीक्षण करेंगी। इसके पश्चात विकासखंड गौरीगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत सराय भागमानी में चौपाल कार्यक्रम में सम्मिलित होगीं। घरेलू हिंसा या किसी भी प्रकार के उत्पीड़न से पीड़ित महिलाएं अपनी समस्याएं महिला आयोग की सदस्य के समक्ष उपस्थित होकर कर सकती हैं।

जिला सूचना कार्यालय अमेठी द्वारा जारी।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed