MD News बहुआयामी समाचार चैनल जिला ब्यूरो चीफ वेद प्रकाश राजपूत जनपद अयोध्या

अयोध्या के रुदौली में उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत 15 दिसंबर 2025 को एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण पर केंद्रित था।

इस अवसर पर महिला उप निरीक्षक स्थिति गुप्ता ने मेले में उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने संकट की स्थिति में तत्काल सहायता के लिए कई हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया।

इनमें 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध), 112 (आपातकालीन सेवा), 108 व 102 (स्वास्थ्य सेवाएं), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) और 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) शामिल थे।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं के हित में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। इसके साथ ही, मेले परिसर में एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा चेकिंग अभियान भी चलाया गया, जिससे असामाजिक तत्वों में भय और आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा।

महिला उप निरीक्षक स्थिति गुप्ता ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करना, उन्हें जागरूक करना और समाज में सम्मान के साथ जीने का अधिकार सुनिश्चित करना है। इस पहलसे महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा और स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम की सराहना की।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed