बहुआमी समाचार एमडी न्यूज़ चैनल से पंकज कनौजिया की रिपोर्ट

बांकेगंज खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी क्षेत्र की ब्लॉक बांकेगंज के अंतर्गत ग्राम हजरतगंज में आज दिनांक 20 दिसंबर 2025 को सर्वप्रथम स्वच्छता के जनक राष्ट्रीय संत गाडगे महाराज जी का परिनिर्वाण दिवस की संगोष्ठी की गई और उनके स्मृति चिन्ह पर माल्य अर्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गाडगे यूथ ब्रिगेड संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गुड्डू भारती की अध्यक्षता में स्वच्छता के जनक समाज सुधारक राष्ट्रीय संत गाडगे जी का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया।जिसमें गाडगे महाराज जी के जीवन परिचय व उनके विचारों पर चलने के लिए जागरूक किया गया। अतः इस मौके पर गाडगे यूथ ब्रिगेड संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें ग्राम व क्षेत्र की जनता एवं ग्राम प्रधान हरजिंदर सिंह गज यूथ ब्रिगेड संगठन के जिला अध्यक्ष पंकज कनौजिया उपाध्यक्ष अजय पाल रामू कनौजिया जिला सचिव नवनीत कुमार जितेंद्र कुमार गोवर्धन मनोज कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय व ग्रामवासी उपस्थित रहे हैं

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *