2.50 करोड़ का खड़ंजा या घोटाले की नींव पीली ईंटों से पटी नहर पटरी, सिंचाई विभाग पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप।

2.50 करोड़ का खड़ंजा या घोटाले की नींव पीली ईंटों से पटी नहर पटरी, सिंचाई विभाग पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप।

जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता

बाराबंकी में सिंचाई विभाग के एक और निर्माण कार्य पर भ्रष्टाचार की काली छाया गहराती जा रही है। नवाबगंज रजबहा क्षेत्र के अंतर्गत हैदरगढ़ रोड पर नानमऊ पुल से दाहिनी नहर पटरी पर चल रहे करीब 11 किलोमीटर लंबे खड़ंजा निर्माण कार्य में मानकों को ताक पर रखकर घटिया सामग्री के इस्तेमाल के गंभीर आरोप सामने आए हैं।सूत्रों के अनुसार, करीब 2.50 करोड़ रुपये की लागत से कराए जा रहे इस कार्य में लाल ईंटों के स्थान पर बड़े पैमाने पर पीली ईंटों का उपयोग किया जा रहा है, जो निर्माण मानकों का खुला उल्लंघन है। यह पूरा कार्य सहायक अभियंता (एई) राजीव की देखरेख में संचालित बताया जा रहा है।

*अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी धन की खुली लूट?*स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस निर्माण में अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंता की आपसी मिलीभगत से गुणवत्ता के साथ खुला खिलवाड़ किया जा रहा है। घटिया ईंटें, कमजोर खड़ंजा और जल्द टूटने वाली सड़कें इस बात की ओर इशारा कर रही हैं कि सरकारी धन को निजी जेबों में पहुंचाने का खेल खेला जा रहा है।मामले को लेकर एक स्थानीय निवासी ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायत सौंपते हुए कहा है कि जहां एक ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री ईमानदारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती की मिसाल पेश कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विभागीय अफसर सरकारी छवि को धूमिल करने में जुटे हैं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed