रिपोर्टर :- विनीत तिवारी
एम डी न्यूज़


लखीमपुर खीरी के ग्राम टेडवा में चल रहे तृतीय श्री रूद्र महायज्ञ के पंचम दिवस पर धार्मिक अनुष्ठानों के बीच विधि-विधान से यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और हवन पूजन के साथ बालकों का उपनयन संस्कार संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम में आचार्य पंडितों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर यज्ञोपवीत धारण कराया गया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को संस्कारों के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रवचन के दौरान कहा गया कि यज्ञोपवीत संस्कार व्यक्ति के जीवन में आध्यात्मिक और नैतिक जिम्मेदारियों के प्रारंभ का प्रतीक है।
महायज्ञ स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। वातावरण वेद मंत्रों और “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंजता रहा। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया।
महायज्ञ के आगामी दिनों में भी विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

0 views

By MD News

Yes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *