एम डी न्यूज़ प्रशांत जैन बिल्सी बदायूं की रिपोर्ट
बिल्सी:- नगर के बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में आज दिनांक- 13-02-2026 को महानिदेशक, परिवार कल्याण, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार विद्यालय परिसर में बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक विशेष टीकाकरण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में 5 से 10 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को एमआर (खसरा–रूबेला) टीका लगाया गया। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को खसरा एवं रूबेला जैसी गंभीर एवं संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखना है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार समय पर टीकाकरण से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और भविष्य में होने वाली स्वास्थ्य जटिलताओं से बचाव संभव होता है। एमआर टीका स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूर्णतः सुरक्षित एवं प्रभावी माना गया है।
टीकाकरण कार्यक्रम से पूर्व विद्यालय द्वारा सभी अभिभावकों को सूचित किया गया तथा उनसे विद्यार्थियों की सहमति प्राप्त की गई। अभिभावकों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए अपने बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित की। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की प्रशिक्षित मेडिकल टीम द्वारा सभी आवश्यक सावधानियों का पालन किया गया तथा बच्चों को सुचारु एवं सुरक्षित ढंग से टीके लगाए गए।
विद्यालय के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि बच्चों को खसरा एवं रूबेला रोग से मुक्ति के लिए सरकार ने टीकाकरण अभियान शुरू किया है इस अभियान में सभी स्कूल एवं माता-पिता को स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करना चाहिए | उन्होंने कहा कि हम अपने बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं | यह टीकाकरण अभियान स्कूल समुदाय के बीच स्वास्थ्य और स्वस्छता को बढ़ावा देने के हमारे व्यापक प्रयास का हिस्सा है |
विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य विद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस प्रकार के सरकारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों में विद्यालय सदैव सहयोग करता रहेगा। प्रधानाचार्या ने स्वास्थ्य विभाग एवं अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही बच्चों को स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य प्रदान किया जा सकता है।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डब्ल्यू.एच.ओ. से डॉ० आमीन, , एम.ओ.आई.सी. डा० अनिल गुप्ता की मौजूदगी में सपना सक्सेना, संगीता शाक्य, रश्मि चौहान ने सभी बच्चों का टीकाकरण किया |
इस मौके पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी व समस्त स्टाफ व अभिभावकगण मौजूद रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *