MD News बहुआयामी समाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख – रोहित जैन (दभेड़ी वाले), बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर

बुढ़ाना क्षेत्र के थाना फुगाना पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल करते हुए गांजा तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर द्वारा संचालित “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के अंतर्गत की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर के आदेशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी फुगाना के निर्देशन में थाना फुगाना पुलिस टीम एवं एण्टी रोमियो स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा यह कार्रवाई अंजाम दी गई।
पुलिस ने अभियुक्त गौरव पुत्र वीरसैन, निवासी ग्राम गोयला, थाना शाहपुर, जनपद मुजफ्फरनगर को 179 गांजा की पुड़िया के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना फुगाना पर मु0अ0सं0 114/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 27 दिसंबर 2025 को चेकिंग के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना फुगाना पुलिस ने ग्राम कुरावा–हबीबपुर मार्ग स्थित खेडीगनी गन्ना तोल केंद्र के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। मौके से अभियुक्त का एक साथी बाबी अंधेरे व जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: गौरव पुत्र वीरसैन
निवास: ग्राम गोयला, थाना शाहपुर, जनपद मुजफ्फरनगर
मुकदमा संख्या: 114/2025
धारा: 8/20 एनडीपीएस एक्ट
थाना: फुगाना, मुजफ्फरनगर
गिरफ्तारी का विवरण
दिनांक: 27.12.2025
समय: लगभग 21:38 बजे
स्थान: ग्राम कुरावा–हबीबपुर मार्ग, खेडीगनी गन्ना तोल केंद्र के पास
बरामदगी
179 गांजा की पुड़िया
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 राजदीप सिंह
उ0नि0 रजत चौधरी
उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार गौड़
का0 629 अजय कुमार
का0 93 मंदीप चौधरी
का0 2390 किशन कुमार
(थाना फुगाना, जनपद मुजफ्फरनगर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed