बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात एक विवाहिता की दहेज हत्या करने के बाद पति ने उसे आत्महत्या का रंग देने की कोशिश की। सूचना मिलने पर मायके वाले स्थानीय पुलिस के संग मौके पर पहुंचे तो हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने मौके की नजाकत को समझते हुए बिना देर किए मृतका के पति और साश को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार जैदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मौलवी कटरा निवासनी मारया (22) पत्नी मोहम्मद इस्लाम राईन का बीती 10 नवंबर को निकाह हुआ था। बीती रात डेढ़ बजे मोहम्मद इस्लाम ने मारया के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बंकी टोला स्थित मायके भाई को फोन करके बताया कि तुम्हारी बहन ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली है और फोन कट कर दिया। इस दुखद समाचार से परिवार में कोहराम मच गया, मायका पक्ष सोमवार भोर चार बजे जैदपुर पुलिस को लेकर मारया की ससुराल पंहुचा जहाँ उसका शव बेड पर लिटाया हुआ था। शव की गर्दन पर चोट और गला कसने के निशान उसकी हत्या की ओर ईशारा कर रहे थे। पुलिस ने बिना देर किए मारया के पति मोहम्मद इस्लाम और सांस बानो को हिरासत में लेकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतका के पिता मोहम्मद वसीम की तहरीर पर दहेज हत्या का मामला दर्ज करके पति मोहम्मद इस्लाम, जो बाइक मिस्त्री का काम करता है और उसकी मां को हिरासत में लिया गया है। मारया का बीते नवंबर महीने में निकाह हुआ था।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *