महराजगंज।सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिन्दुरिया टोला मंगलापुर निवासी के द्वारा एक सराहनीय और प्रेरणादायक घटना सामने आई है आपको बता दें कि मंगलापुर निवासी शिक्षक विनोद यादव ने सड़क पर गिरे एक महंगे मोबाइल फोन को उसके वास्तविक मालिक तक सुरक्षित पहुंचाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है विनोद यादव वर्तमान में एबीआरसी मिठौरा में एआरपी पद पर कार्यरत हैं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह शिक्षक विनोद यादव बाइक से महराजगंज से सिन्दुरिया की ओर जा रहे थे। जब वे धनेवा धनई स्थित BJP से केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के आवास के सामने महराजगंज स्टेडियम के पास पहुंचे, तो उन्हें सड़क पर सैमसंग कंपनी का एक मोबाइल फोन पड़ा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई जा रही है।
काफी देर तक मोबाइल पर कोई कॉल न आने के कारण उन्होंने अपने मित्रों के माध्यम से मोबाइल स्वामी की जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। लगभग दो घंटे बाद मोबाइल पर कॉल आने पर उसके स्वामी की पहचान आदित्य सिंह मनाकड़ के रूप में हुई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *