एम डी न्यूज़
बरेली में नए साल पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। नए साल के जश्न में हुड़दंग किया तो पुलिस सख्ती से निपटेगी। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सभी को यह हिदायत दी जाती है कि सड़क पर किसी प्रकार भी गलत व्यवहार न करें। आयोजकों को निर्देश दिए गए हैं कि कार्यक्रमों में किसी भी प्रकार की ऐसी गतिविधि ,जिससे कानून व्यवस्था में बाधा उत्पन्न हो ना की जाये। अगर कोई ऐसा करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर में नए साल के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के मद्देनजर यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत 31 दिसंबर और एक जनवरी को शहर में डायवर्जन लागू रहेगा। शहर में सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। प्रतिबंध के कारण भारी वाहनों के डायवर्जन की व्यवस्था लागू की गई है। यातायात पुलिस ने शहरवासियों से डायवर्जन का पालन करने की अपील की है।
रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली।

