रिपोर्टर युवराज मिश्रा
उन्होंने विधानसभा कस्ता क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ–दिल्ली मार्ग पर स्थित मैगलगंज कस्बे में रोडवेज बस अड्डा स्थापित किए जाने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि बस अड्डा न होने के कारण मुख्य चौराहे पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे क्षेत्रवासियों एवं राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इसके साथ ही उन्होंने अवगत कराया कि मैगलगंज क्षेत्र से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पसगवां की दूरी लगभग 20 किलोमीटर है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए मैगलगंज कस्बे में एक सीएचसी केंद्र की स्थापना अत्यंत आवश्यक है, जिससे क्षेत्र की जनता को समय पर समुचित चिकित्सा सुविधा मिल सके।
इसके अतिरिक्त उन्होंने राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल को कस्बा फत्तेपुर में स्थापित किए जाने तथा तहसील मितौली की ग्राम पंचायत कैमहरा में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में महिला चिकित्सक की नियुक्ति किए जाने की भी मांग रखी।
युवा नेता शुभम शुक्ला ने इन सभी बिंदुओं को शामिल करते हुए उपमुख्यमंत्री को एक लिखित पत्र सौंपा। इस पर माननीय उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से संज्ञान में लेने का आश्वासन दिया तथा शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।**

