MD News बहुआयामी समाचार चैनल जिला ब्यूरो चीफ वेद प्रकाश राजपूत जनपद अयोध्या

कड़ाके की ठंड के बावजूद रुदौली क्षेत्र स्थित मां कामाख्या देवी गेस्ट हाउस में विधायक रामचंद्र यादव ने जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिन्हें विधायक ने गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।जनता दरबार के दौरान लोगों ने राजस्व, पुलिस, बिजली, जल निकासी, सड़क, आवास, पेंशन सहित विभिन्न जनसमस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक रामचंद्र यादव ने मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए है । उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक ने कहा कि जनता की सेवा ही उनका प्रथम दायित्व है और प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed