दाउद अहमद रिपोर्टर फतेहपुर बाराबंकी
बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के मिठवारा गांव के पास देर रात एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला सड़क से गुजर रहे लोगों ने उसे देखा और तुरंत स्थानी लोगों वह पुलिस को सूचना दी युवक के पास ही एक मोटरसाइकिल भी गिरी हुई मिली जिससे प्रथम सड़क दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है हालांकि अभी घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल 108 एंबुलेंस बुलाई गई घायल युवक को फतेहपुर समुदाय केंद्र पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसके गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया युवक होस में तो था लेकिन वह अपना नाम और पता बताने में असमर्थ था जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी घटना की सूचना मिलते ही फतेहपुर थाने से दरोगा अभिषेक त्रिपाठी मौके पर पहुंचे उन्होंने युवक की पहचान करने का प्रयास किया आसपास के गांव में पूछताछ की गई और मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर भी जानकारी जुड़ने की कोशिश की गई लेकिन युवक की पहचान नहीं हो पाई थी पुलिस ने अस्पताल प्रशासन से संपर्क कर घायल को स्थिति पर नजर बनाए रखने को कहा है पुलिस ने कहा है कि युवक की पहचान होने के बाद ही घटना के कराणो का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा

