MD NEWS से विधानसभा प्रभारी संजय सिंह
लोकेशन:- जिला लखीमपुर खीरी
बसही भारत-नेपाल सीमा के बसही में तैनात 49 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने मंगलवार करीब 11:30 भारत से नेपाल ले जाई जा रही गुटखा, स्वीट सुपारी, बीड़ी व वाशिंग मशीन का समान बरामद कर दो नेपाली महिला कैरियर को भी पकड़ा है । भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 49वीं वाहिनी एसएसबी के उप निरीक्षक सामान्य कमांडर अमोल सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह एसएसबी की गश्ती टोली ने पिलर संख्या 769/16 के पास नाका लगाया था। जहां पर भारत से नेपाल सामान ले जाते कुछ नेपाली महिला कैरियरों को देखकर जवानों ने रोकने की कोशिश की। इसके बाद नेपाली महिला कैरियर सामान फेंककर भागने लगीं। एसएसबी के जवानों ने दो नेपाली महिला कैरियरों को पकड़ा है। बरामद समान को खोलने पर उसमें से गुटका, स्वीट सुपारी , बीड़ी , वाशिंग मशीन समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। एसएसबी ने अठहत्तर हज़ार आठ सौ अस्सी रुपये का सीजर बनाकर दोनों नेपाली महिला कैरियरों समेत पलिया कस्टम के सुपुर्द कर दिया है।

