*मां कामाख्या धाम चौकी को मिले नए प्रभारी, बताई भावी पुलिसिंग की रूपरेखा*

जिला ब्यूरो चीफ वेद प्रकाश राजपूत

जनपद अयोध्या* मां कामाख्या धाम पुलिस चौकी पर पूर्व प्रभारी आशीष यादव के ट्रांसफर के बाद कुमारगंज थाना से आए धनीराम वर्मा ने आज औपचारिक रूप से चौकी इंचार्ज का कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले वे लगभग एक वर्ष तक कुमारगंज थाने में तैनात रहे हैं।कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत चौकी प्रभारी ने क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ परिचयात्मक बैठक की। बैठक का उद्देश्य आपसी संवाद स्थापित करना और भविष्य की पुलिसिंग को लेकर स्पष्ट दिशा तय करना रहा। इस दौरान धनीराम वर्मा ने कहा कि मां कामाख्या धाम एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां वर्षभर लाखों श्रद्धालु माता कामाख्या के दर्शन-पूजन के लिए आते हैं, ऐसे में सुरक्षा, व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी उन्होंने स्पष्ट किया कि चौकी क्षेत्र में संवेदनशीलता के साथ सख्त लेकिन न्यायसंगत पुलिसिंग की जाएगी। छोटी-छोटी समस्याओं का मौके पर समाधान, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर, त्योहारों व भीड़भाड़ के समय विशेष सतर्कता और आमजन की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई उनकी कार्यशैली का हिस्सा होगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *