MD News बहुआयामी समाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख – रोहित जैन दभेड़ी वाले
बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर

बस्ती।
बढ़ती ठंड को देखते हुए बस्ती पुलिस प्रशासन ने सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंदों की सहायता के लिए कदम बढ़ाया है। पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, क्षेत्राधिकारी सदर एवं क्षेत्राधिकारी यातायात/लाइन के नेतृत्व में थाना कोतवाली व पुरानी बस्ती क्षेत्र अंतर्गत सड़क किनारे स्थित झोपड़पट्टियों में निवास करने वाले अत्यंत गरीब परिवारों के वृद्धजनों एवं बच्चों के बीच कंबल एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।

वर्ष 2025 के अंतिम दिनों में जब कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन प्रभावित है, ऐसे समय में बस्ती पुलिस द्वारा बेसहारा एवं असहाय लोगों को राहत पहुंचाने का यह प्रयास मानवता की मिसाल बन गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा कंबलों के साथ-साथ खान-पान की आवश्यक सामग्री भी वितरित की गई, जिससे जरूरतमंद परिवारों को ठंड से कुछ राहत मिल सके।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लगातार बढ़ रही ठंड के कारण गरीब एवं मजदूर वर्ग के लोगों के लिए काम करना कठिन हो जाता है, वहीं कई लोग मजबूरी में घर से बाहर निकलने में भी असमर्थ रहते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा निरंतर विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर जरूरतमंदों की सहायता की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने बस्ती पुलिस के इस मानवीय एवं संवेदनशील कार्य की सराहना करते हुए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *