
प्रथम पत्रकार की पुण्यतिथि पर पत्रकारों ने और समाज सेवियों ने श्रद्धा सुमन भावनात्मक श्रद्धांजलि अर्पित की।
रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं
बदायूं कुँवरगाव,नगर के प्रथम पत्रकार एवं दैनिक जागरण के वरिष्ठ संवाददाता रहे स्वर्गीय श्री राममूर्ति शरण रस्तोगी की 29वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को उन्हें श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता के साथ स्मरण किया गया। इस अवसर पर पत्रकार अनुज रस्तोगी द्वारा अपने आवास पर एक सादगीपूर्ण एवं गरिमामयी गोष्ठी का आयोजन किया गया,

जिसमें दिवंगत पत्रकार के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।गोष्ठी में उपस्थित वक्ताओं ने स्वर्गीय राममूर्ति शरण रस्तोगी के आदर्श पत्रकारिता जीवन, सामाजिक सरोकारों और नगर के विकास में उनके अमूल्य योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में निष्पक्षता, निर्भीकता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए

पत्रकारिता को केवल पेशा नहीं बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनाया। उनकी लेखनी ने हमेशा सत्य, न्याय और आमजन की आवाज को मजबूती दी।इस अवसर पर नगर के समाजसेवी एवं हिन्दू-मुस्लिम दोनों धर्मों में समान आस्था रखने वाले मास्टर कल्लन मियां ने पत्रकारिता के मूल्यों पर आधारित अपनी भावपूर्ण कविता प्रस्तुत की, जिससे उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं और वातावरण भावनात्मक हो उठा।कार्यक्रम में नवल किशोर रस्तोगी, तेजेन्द्र सागर, अनुज रस्तोगी, गुड्डू रस्तोगी, अमन रस्तोगी, तेजन रस्तोगी, लकी गुप्ता, शिवांशु गुप्ता, मास्टर कल्लन मियां, ध्रुव रस्तोगी, रामअवतार श्रीवास्तव, हिमांशु गुप्ता, दिलीप वर्मा, रमेश चंद्र, सुरेश चंद्र रस्तोगी, वंश रस्तोगी, शिवाय रस्तोगी सहित पत्रकार बंधु एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के अंत में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
