घोड़ों से अगवानी देकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया डॉ शैलेश पाठक का स्वागत

रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं

बदायूं उसावां,वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ० शैलेश पाठक ने विधानसभा दातागंज के नगर पंचायत उसावां सहित विभिन्न गांवों में जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक चर्चा की।जिसमें पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आव्हान किया।

इस क्रम में उनके उसावां कस्बे में पहुचने पर कार्यकताओं ने घोड़ों से अगवानी के साथ पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।स्वागत से गदगद दिखे शैलेश पाठक ने भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए कहा कि भाजपा में ही सभी वर्गों का हित सुरक्षित है।उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं।इस अवसर पर मण्डल उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा, नरेश कश्यप, मण्डल मंत्री शिवम् पाण्डेय,सभासद विनोद गुप्ता, शिवकुमार वर्मा, अवधेश तिवारी,सुभाष यादव , विनोद तिवारी , मुकेश गुप्ता विनोद गुप्ता , खिलौना कश्यप , प्रदीप तिवारी , भोले सिंह , ठाकुर अरुल प्रताप सिंह आदि सहित कई देवतुल्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *