बदायूं के सी डी ओ की आई ए एस पर हुई पदोन्नति

रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं

बदायूं, 31 दिसंबर नियुक्ति विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 30 दिसंबर 2025 को जारी आदेश में जनपद के मुख्य विकाश अधिकारी केशव कुमार को आई ए एस के पद पर पदोन्नति दी गई है।यह मूल रूप से जमशेदपुर झारखंड के रहने वाले मुख्य विकाश अधिकारी केशव कुमार 2004 बैच के पी सी एस अधिकारी हैं।सी डी ओ के आई ए एस बनने पर विकाश विभाग व कलक्ट्रेड के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी व प्रसन्नता व्यक्त की केशव कुमार मुख्य विकाश अधिकारी बदायूं बनने से पहले डिप्टी कलेक्टर बलिया ,औरैया ,मुजफ्फर नगर ,गाजियाबाद,गोरखपुर,व नगर मजिस्ट्रेड मेरठ , एस डी एम ,एफ आर गौतमबुद्धनगर ,एटा , ओ एस डी,मेट्रो रेल कार्पोरेशन नोएडा , वक्फ ट्रिब्यूनल के सदस्य व संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ भी रहे है।इनकी पत्नी डॉक्टर है इनके एक बेटा एक बेटी है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *