काशी में कल से वॉलीबॉल का ‘महाकुंभ’ ।

पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल आगाज, सीएम योगी मैदान में भरेंगे जोश।

काशी पहुँचा खिलाड़ियों का रेला, अंतरराष्ट्रीय स्तर की निगरानी और सुविधाएं ।

वाराणसी : धर्म और संस्कृति की राजधानी काशी अब खेल के नए अध्याय के लिए सज चुकी है। कल, 4 जनवरी से सिगरा के नवनिर्मित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में 72 वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का बिगुल बजेगा। यह पहली बार है है जब पूर्वांचल की धरती पर इतने बड़े स्तर का राष्ट्रीय खेल आयोजन हो रहा है। है। उद्घाटन समारोह को भव्य बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से वर्चुअली जुड़ेंगे, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खिलाड़ियों के बीच स्टेडियम में मौजूद रहेंगे।
वाराणसी के इतिहास में पहली बार अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल महासंघ के ऑब्जर्वर स्विट्जरलैंड से इस प्रतियोगिता की निगरानी करने आ रहे हैं। मैचों की गुणवत्ता के लिए उत्तराखंड और राजस्थान से विशेष टेराफ्लेक्स कोर्ट मंगाए गए हैं, जिन्हें स्टेडियम के इंडोर हॉल और फुटबॉल मैदान में तैयार किया गया है। आयोजन समिति के अध्यक्ष व महापौर अशोक कुमार तिवारी चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए अब तक 15 राज्यों की टीमों के 180 खिलाड़ी वाराणसी पहुँच चुके हैं, जिनमें बंगाल, त्रिपुरा और पंजाब जैसी टीमें शामिल हैं। प्रतियोगिता में देशभर से कुल 1022 खिलाड़ी (73 टीमें) हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों के ठहरने के लिए होटलों के साथ-साथ स्टेडियम के नवनिर्मित छात्रावास में भी व्यवस्था की गई है।दर्शकों के लिए स्टेडियम में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा। खिलाड़ियों के लिए ‘हेल्प डेस्क’ भी सक्रिय कर दिया गया
है ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। यूपी टीमः श्रेयांस और प्रियंका संभालेंगे नेतृत्व
चयन समिति के चेयरमैन सर्वेश पांडेय और चयनकर्ताओं ने कड़ी मेहनत के बाद 14-14 सदस्यीय टीमों का ऐलान किया है: पुरुष टीमः श्रेयांस सिंह (उत्तर प्रदेश पुलिस) को टीम का कप्तान बनाया गया है। वाराणसी के अभिषेक मिश्रा को टीम में सेंटर ब्लॉकर के तौर पर शामिल किया गया है। महिला टीमः टीम की कमान प्रियंका (उत्तर प्रदेश पुलिस) के हाथों में होगी। वाराणसी की अग्रिमा त्रिपाठी सेटर पोजीशन पर खेलेंगी।
प्रशासनिक मुस्तैदी और सुरक्षाः जिला व पुलिस प्रशासन की टीम स्टेडियम का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। खिलाड़ियों के अभ्यास मैच के दौरान अफसरों ने उनका उत्साह बढ़ाया और वीवीआईपी प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए हैं।चार कोर्ट पर 8 दिनों तक घमासान प्रतियोगिता के लिए स्टेडियम में 2 इंडोर और 2 आउटडोर कोर्ट तैयार किए गए हैं। लीग चरण में रोजाना करीब 30 मैच होंगे। गत विजेता राजस्थान (पुरुष) और भारतीय रेलवे (महिला) अपनी साख बचाने उतरेंगे, जबकि मेजबान उत्तर प्रदेश की टीमें इस बार खिताब पर कब्जा करने के इरादे से कोर्ट में उतरेंगी। शाही मेहमान नवाजी और ‘काशी दर्शन’ देशभर से आने वाले 1250 खिलाड़ियों के लिए शहर के प्रमुख होटलों में ठहरने का इंतजाम किया गया है। खिलाड़ियों को न केवल बनारसी जायकों का स्वाद चखाया जाएगा, बल्कि उन्हें चरणबद्ध तरीके से काशी विश्वनाथ धाम सहित अन्य पौराणिक स्थलों के दर्शन भी कराए जाएंगे। मैचों का पूरा शेड्यूल (एक नजर में) 4-7 जनवरी: लीग चरण के मुकाबले, प्रतिदिन लगभग 30 मैच (कुल 125 मैच)।
8 जनवरी: प्री-क्वार्टर फाइनल मैच (4) पुरुष, 4 महिला)।
9 जनवरी: क्वार्टर फाइनल मैच (4 पुरुष, 4 महिला)। 10 जनवरी: सेमीफाइनल मुकाबले (2) पुरुष, 2 महिला)। 11-जनवरी: फाइनल एवं हार्ड-लाइन मैच और समापन समारोह।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed