रामनगर बाराबंकी :व्यक्ति को जाति धर्म से ऊपर उठकर इंसानियत अपनाना चाहिए, हम पहले इंसान है फिर मजहब और धर्म है। हम सभी को शिक्षा सभ्यता व इंसानियत को बढ़ावा देना चाहिए। इंसान को इंसान के काम आना चाहिए। इसी से प्रेरणा लेकर हमने समाज सेवा का संकल्प लिया है। इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है। उक्त विचार समाजसेवी भाजपा नेता गौरीकांत दीक्षित ने रामनगर में नसीर कोटेदार के आयोजन में कंबल वितरण करते हुए व्यक्त किए। श्री दीक्षित ने कहा कि किसी भी गरीब, असहाय, निर्धन की चिकित्सा शिक्षा में यदि धनाभाव अवरोध बनता है तो उसके लिए चौबीस घंटे दरवाजे खुले हैं उसकी सहायता की जाएगी। इस कार्यक्रम में गौरीकांत दीक्षित ने चार सौ से अधिक गरीब लोगों को कंबल वितरण किया। कार्यक्रम का संचालन हरिहर दत्त पाण्डे ने किया।इस अवसर पर अनमोल मिश्रा, अमित,शेरू, समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

मंडल ब्यूरो चीफ तेज बहादुर शर्मा/कृष्णानंद वर्मा
