सहारनपुर पुलिस जनसुनवाई
जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर सक्रिय दिखी सहारनपुर पुलिस
MD News बहुआयामी समाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख – रोहित जैन (दभेड़ी वाले)
बुढ़ाना | मुजफ्फरनगर
सहारनपुर।
जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस–जन संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से आज दिनांक 05 जनवरी 2026 को श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना कार्यालयों पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जनसुनवाई के दौरान आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना गया। कई मामलों का मौके पर ही नियम व कानून के अनुरूप निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पीड़ितों को उनकी समस्याओं के समाधान एवं न्याय का भरोसा दिलाया गया।
सहारनपुर पुलिस द्वारा नियमित रूप से आयोजित की जा रही जनसुनवाई से जनता में विश्वास बढ़ा है और पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आई है। यह पहल कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आम नागरिकों को सुलभ न्याय प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
संदेश:
“जनसुनवाई – आपकी समस्या, हमारी प्राथमिकता”

