जनपद रामपुर दिनांक 05.01.2026
आज दिनांक 05.01.2026 को जिला अधिकारी, रामपुर एवं पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा संयुक्त रूप से तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनसुनवाई की गई । उल्लेखनीय है कि यह जनसुनवाई शनिवार को प्रस्तावित थी, किंतु शनिवार को राजपत्रित अवकाश होने के कारण इसका आयोजन आज किया गया ।
एमडी न्यूज़ बहूआयानी समाचार न्यूज़ चैनल
सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
जनसुनवाई के दौरान जिला अधिकारी, रामपुर एवं पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा आमजन की समस्याओं को अत्यंत गंभीरता, संवेदनशीलता एवं सहानुभूतिपूर्वक सुना गया । प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े और समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा सके ।
इसके अतिरिक्त जनसुनवाई के दौरान बढ़ती हुई ठंड एवं शीतलहर के दृष्टिगत जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए, जिससे प्रशासन की संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी सोच का परिचय मिला ।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO), तहसीलदार सदर सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

