अयोध्या।रुदौली के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री सैय्यद अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर सामाजिक, राजनीतिक और मानवीय दायित्वों का निर्वहन किया। उनके दौरे में शोक संवेदनाएं व्यक्त करने, सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने और पुराने साथियों का हालचाल जानने जैसे कार्य शामिल थे। हर जगह लोगों ने उनका आत्मीय स्वागत किया और उनकी सादगी व संवेदनशीलता की सराहना की।दौरे की शुरुआत ग्राम जुलाहापुर से हुई, जहाँ रुश्दी मियां ने अपने साथी दिलशाद ख़ां के आवास पर उनके दिवंगत पिता के लिए दुआ की और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इसके बाद, वे ग्राम सधारपुर पहुँचे और पार्टी के नेता श्री निर्मल यादव के मेडिकल स्टोर व दूध डेयरी के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होकर स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा दिया।
पूर्व मंत्री रुश्दी मियां ने ग्राम बैनामा का पुरवा, रौजागांव में कई बार प्रधान रहे स्वर्गीय श्री राम चंद्र यादव के परिजनों से भेंट कर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसी क्रम में उन्होंने पूरे गरड़िया में स्वर्गीय श्री छवि लाल रावत, जयसुखपुर में स्वर्गीय राम सुरेश रावत और डीह में स्वर्गीय श्री लल्लन सिंह (कोटेदार) के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।ग्राम सालारपुर में रुश्दी मियां ने 1961 के युद्ध में देश की सेवा करने वाले भारतीय सेना के सेवानिवृत्त स्वर्गीय श्री रतिपाल उर्फ़ फ़ौजी दद्दा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि “ऐसे वीर सपूत सदैव क्षेत्र और देश की प्रेरणा बने रहेंगे।” इसके अतिरिक्त, उन्होंने ग्राम नेवरा में श्री संत कुमार कौशल की पत्नी के शांति भोज में भी सहभागिता की। ग्राम नौगवा में उन्होंने अपने पुराने साथी और बड़े भाई श्री मान्धाता सिंह के आवास पर जाकर उनका कुशलक्षेम पूछा और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।